इकौना: आर्य नगर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में तीनो मृतकों का शव पहुंचा तिवारी पूरवा व बंदरहवा किया गया अंतिम संस्कार
इकौना थाने के तिवारीपुरवा अजय कुमार व सुनील कुमार अपने रिश्तेदार उदईपुर निवासी शिवम मिश्रा तथा सौरभ तिवारी निवासी मटेरिया बलरामपुर निवासी व बोलेरो चालक के साथ गुरुवार सुबह अयोध्या के लिए अपनी बोलेरो गाड़ी से निकले थे। आर्य नगर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। तीनों का अंतिम संस्कार उनके निवास स्थान पर शुक्रवार शाम तक कर दिया गया।