इकौना: NH 730सोनरई मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल
NH 730 सोनरई मोड़ के पास शुक्रवार को गिलौला बाजार निवासी अनिल कुमार किसी काम से इकौना बाजार आ रहे थे, सोनरई मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टककर मार दी। जिससे अनिल कुमार घायल हो गए,वही स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल को सीएससी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।