गोंडा: डीजल लाबी पर रेलवे कर्मचारियों ने मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि
Gonda, Gonda | Apr 28, 2025 पहलगाम मे हुए आतंकी हमले मे शहीद हुए नागरिकों को एनई रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार 3 बजे डीजल लॉबी पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित कर्मचारियों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा तथा मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की रनिंग स्टाफ विरोधी सिफारिशों को एकतरफा ढंग से लागू किए जाने के विरोध मे धरना प्रदर्शन किया।