भिंड नगर: मदर्स डे पर आनंद धाम पहुंचे समाजसेवी, वृद्ध माताओं का आशीर्वाद लेकर खाद्य सामग्री वितरित की
भिंड। शहर के निराश्रित भवन आनंद धाम में आज रविवार के रोज दोपहर 3:00 बजे मदर्स डे के अवसर पर शहर के समाजसेवियों ने पहुंचकर वृद्धजनों के साथ समय बिताया तथा उन्हें खाद्य सामग्री वितरित कर सम्मानपूर्वक आशीर्वाद लिया।दरअसल मदर्स डे के अवसर पर समाजसेवियों ने यह प्रयास किया कि आनंद धाम में रह रही वृद्ध माताओं को यह महसूस न हो कि वे अपने परिवार से दूर हैं।