भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई कर 4 बाइक व शराब किया जब्त,4 तस्करो को किया गिरफतार
भोरे थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई कर चार बाइक और शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस अलग अलग स्थानों पर वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान सभी तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार किए गए। बताया जा रहा है कि ये सभी उत्तरप्रदेश से बाइक पर शराब लेकर आ रहे थे। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने जानकारी दी।