मुरार: ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात
Morar, Gwalior | Jul 30, 2026 ग्वालियर में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण मुरार थाना क्षेत्र के सिंगपुर हॉकर जोन में देखने को मिला। पुरानी रंजिश के चलते नकाबपोश बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।