हरिद्वार: डीएम कर्मेंद्र सिंह और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भल्ला इंटर के स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
निकाय चुनाव के मध्य नजर हरिद्वार के भल्ला इंटर कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। यहां पर हरिद्वार नगर निगम और शिवालिक नगर पालिका की मत पेटीकाएं रखी जाएंगी। हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बुधवार को स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।