हरिद्वार: ब्रह्मपुरी निवासी युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी ने दी जानकारी
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी निवासी युवक तेजपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। बुधवाररोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीती 12 जनवरी की रात मृतक के दोस्त राहुल ने उसके साले मोहित और रोहित के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।