बाह: पिनाहट में सर्राफा दुकान में चोरी का प्रयास, डबल लॉक ने लाखों के जेवरों को बचाया
पिनाहट कस्बे के रामलीला रोड स्थित 50 वर्ष पुरानी “रामजी लाल नवल किशोर ज्वैलर्स” दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। शुक्रवार की रात चोर पिछली छत के रास्ते किवाड़ और जंगला तोड़कर दुकान में घुस गए। इसके बाद उन्होंने तिजोरी तक पहुंचने के लिए शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन मजबूत डबल लॉक के कारण सफल नहीं हो सके। लाखों रुपये के जेवर और नकदी सुरक्षित बच गए। स