पन्ना: मडला थाना लूट कांड: शराब ठेका का मुनीम गिरफ्तार, थानेदार रचना पटेल समेत तीन फरार!
Panna, Panna | May 24, 2026 मडला थाना लूट कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। व्यापारी को गांजा केस में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख रुपये लूटने के मामले में आरोपी मुनीम बृजेश यादव गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं, फरार तत्कालीन थाना प्रभारी रचना पटेल और दो प्रधान आरक्षकों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।