जहानाबाद: मतदाता जागरूकता को लेकर हॉस्पिटल मोड़ से निकली गई जागरूकता रैली डीडीसी सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद
लोक सभा आम निर्वाचन 2024 मध्यनजर मतदाता जागरूकता को लेकर जहानाबाद हॉस्पिटल मोड़ से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें डीडीसी सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ दर्जनों के संख्या में पदाधिकारी एवं शहर वासी सामिल हुए यह रैली शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए मलहचक मोड़ स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में संपन्न हुआ।