प्रतापगढ़: गोवंश अवशेष प्रकरण पर बढ़ा जनआक्रोश, हिंदू समाज ने कल शहर बंद का आह्वान किया, दुकानदारों से की अपील, गांधी चौराहे पर की
प्रतापगढ़ शहर में धार्मिक स्थल के समीप गाय के बछड़े का सिर मिलने की घटना ने लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया है। घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगने से हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले के खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन निर्धारित