नर्मदापुरम: नगर पालिका में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, सीएमओ ने सुनी लोगों की समस्या
गुरुवार को नर्मदापुरम नगरपालिका में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनसुनवाई में सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने नागरिकों की छोटी छोटी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान पीएम आवास योजना की लिस्ट में नाम जोड़ने, किश्त जारी करने, समग्र आइडी सुधरवाने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, नाली निर्माण संबंधी, अतिक्रमण हटाने जैसी समस्याएं आई।