उज्जैन: 3 अगस्त से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, कलेक्टर और एसपी ने किया मार्ग का निरीक्षण 🛕🛣️
भगवान श्री महाकालेश्वर की पहली सवारी आगामी 3 अगस्त को निकलेगी। इसे लेकर उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रशासनिक व पुलिस अमले के साथ सवारी मार्ग का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मार्ग से झूलते बिजली के तारों को हटाने, जर्जर मकानों के पास बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नए निर्माण कार्यों पर रोक लगाते हुए मार्ग की साफ-सफाई, लेवलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
#UjjainNews #MahakalSawari #UjjainCollector #MPNews #Sitit24News