सनातन धर्म से खिलवाड़: AI का दुरुपयोग करने वाले 'कथावाचकों' पर अखाड़ा परिषद कसेगा नकेल, बनाई जांच कमेटी 🚩🤖
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने सोशल मीडिया पर भगवा पहनकर और AI तकनीक का दुरुपयोग कर भ्रामक ज्ञान बांटने वालों पर कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कमरों में बैठकर मनगढ़ंत एनिमेटेड वीडियो के जरिए सनातन धर्म के देवी-देवताओं का मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे पाखंडियों पर शिकंजा कसने के लिए अखाड़ा परिषद ने एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है और आगामी महाकुंभ में इन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
#AkharaParishad #SanatanDharma #AImisuse #FakeBabas #ReligionNews Sitit24News1