जबलपुर: कुंवर जी का बाड़े के पीछे मैदान से एक सटोरिए को किया गया गिरफ्तार, ₹5 हजार नकदी हुई जब्त
कुंवर जी का बाड़ा के पीछे मैदान में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अजिर्त करते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकित इंगले उम्र 36 वर्ष निवासी सरकारी कुआ मरघटाई रोड बताया।