जबलपुर: छोटी ओमती मेन रोड के पास सिलेंडर से गैस भरने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छोटी ओमती के पास दबिश दी जहां एक व्यक्ति दो गैस सिलेण्डर में लिये खड़ा था जिसे पकडकर नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुराग अग्रवाल अग्रवाल उम्र 48 साल निवासी सैनिक सोसायटी डुमना रोड थाना खमरिया बताया। जो अपने पास दो गेस सिलेण्डर एंव गैस भरने का नोजल रखे था उक्त व्यक्ति द्वारा ज्वलनशील पदार्थ गैस सिलेण्डर से उपेक्षापूर्ण कार्य करते हुए नोजल से रिफ्लिंग करते मिला।