जबलपुर: मंत्री राकेश सिंह ने ओमती स्थित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों का किया निरीक्षण, कहा-'यह सकारात्मक पहल है'
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की गति को और तेज करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रृंखलाएं आयोजित करने की शुरूआत की गई है। इस श्रृंखला की तीसरी कड़ी में 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव आयोजित हो रही है। जिसको लेकर मंत्री राकेश सिंह ने निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया।