जबलपुर: जिला अस्पताल विक्टोरिया में पर्ची सिस्टम बंद कर ऐप के माध्यम से होगा मरीजों का इलाज, कांग्रेस ने किया विरोध
विक्टोरिया हॉस्पिटल में मरीज़ों को जाँच कराने के लिए पर्ची व्यवस्था बंद करके, अब ऐप डाउनलोड करके ओ.पी.डी में जाना पड़ेगा। क्या जबलपुर का गरीब आदमी इस व्यवस्था को समझ सकता है, जिसके विरोध में और इस व्यवस्था को समाप्त कराने के लिए समस्त कांग्रेसजन ज़िला चिकित्सालय विक्टोरिया हॉस्पिटल पहुंचकर विरोध जताया ।