चांदपुर: हीमपुर दीपा के पीपलीजट के जंगल में स्याऊ छाछरी मोड पर पुलिस और गोकशी में लिप्त अभियुक्तों के बीच मुठभेड़
बिजनौर में शुक्रवार शनिवार की रात्रि में करीब 2:00 बजे हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के पीपली जट के जंगल में शाम छाछरी रोड पर पुलिस और गोकशी की घटना में लिप्त दो अभियुक्तों मुठभेड़ हो गई । शाहिद और फुरकान पर आरोप है कि पुलिस ने जब उन्हें रोका तो दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया जवाबी फायरिंग में दोनों गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को हिरासत में लिया गया है