नवाबगंज: शहावपुर टोल प्लाजा पर शौचालय बंद, राहगीरों को हो रही भारी असुविधा, टोल प्रबंधन ने जल्द खोलने का आश्वासन दिया
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शहावपुर टोल प्लाजा पर स्थित सार्वजनिक शौचालय पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है।इस कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने इस शौचालय पर ताला लटका हुआ है।स्थानीय लोगों व राहगीरों ने सोमवार करीब 9बजे बताया कि शौचालय बंद होने के कारण उन्हें खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है