थानेसर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान के तहत शहर में निकाला कैंडल मार्च, चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप
जिला कुरुक्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई वोट चोरी के विरोध में एवं “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत कैंडल मार्च निकाला गया है। विधायक रामकरण के नेतृत्व यह कैंडल मार्च निकाला गया है।MLA रामकरण काला ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत का पर्दाफाश किया है।