अंबाह: चिरपुरा में शराब के नशे में युवक ने चचेरे भाई को फोन कर कहा- 'कल सुबह नहीं मिलूंगा', बाद में फंदे पर मिला शव
Ambah, Morena | Sep 25, 2026 अंबाह। ग्राम चिरपुरा में 22 वर्षीय देवेश उर्फ आकाश सखवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार रात में उसने चचेरे भाई को फोन कर कहा कि वह सुबह नहीं मिलेगा। परिजनों ने ऊपर कमरे में उसे फंदे पर लटका देखा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।