खानपुर: खानपुर कस्बे के निजी विद्यालय में अध्ययनरत मनीषा हाडा का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
खानपुर कस्बे के निजी विद्यालय में अध्यनरत मनीषा हाडा का नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया। छात्र के परिजनों ने आज गुरुवार को सुबह 8:00 बजे बताया कि जयपुर में आयोजित 24 वी राजस्थान राज्य स्तरीय 10 मी एयर पिस्टल प्रतियोगिता में छात्र ने भाग लेकर क्वालीफाई स्कोर 300 के मुकाबले 320 अंक हासिल कर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया ।