जगदलपुर: नगरनार पुलिस ने ₹9,04,250 का गांजा किया जब्त, एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
विगत 7 जून को नगरनार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 के पास एक व्यक्ति अपने अधिपत्य के दो बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर जगदलपुर की ओर जाने वाले बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 की ओर रवाना होकर ग्राम धनपुंजी फोरस्ट नाका के पास पहुंचकर तस्दीक किया।