बांका: चक्काडीह गांव में चोरी के शक में मारपीट, 3 लोग घायल
Banka, Banka | May 4, 2026 चक्काडीह गांव में चोरी के शक को लेकर हिंसक मारपीट की घटना सोमवार की सुबह 10 बजे सामने आई है। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर मणिकांत यादव के घर में चोरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने कमल किशोर यादव के परिवार पर आरोप लगाया। बताया जाता है कि कमल किशोर यादव का पुत्र संजीव यादव, उसका भाई धर्मवीर यादव और मां सोनी देवी एक शादी समारोह से लौट रहे थे।