जगदलपुर: जिला कार्यालय में कमिश्नर और आईजी ने बस्तर ओलंपिक की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की
बस्तर ओलपिंक 2024 के तहत जगदलपुर में दिसंबर माह में आयोजित की जाने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा बैठक कमिश्नर डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी. द्वारा किया गया। जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में प्रतियोगिता की रूपरेखा, प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र, मेडल और शील्ड और अन्य आवश्यक व्यवस्था का आंकलन किया।