जगदलपुर: बालाजी मंदिर से रवाना हुआ अय्यप्पा स्वामी के भक्तों का जत्था, 41 दिनों के व्रत के बाद संपन्न हुआ इरूमुड़ी विधान
अय्यप्पा स्वामी के भक्तों का जत्था गुरुवार शाम 7 बजे शहर से विदा हो गया है। 41 दिनों की मंडल दीक्षा पूर्ण कर चुके अय्यप्पा स्वामी के भक्त आज शाम सबरीमाला के लिए रवाना हो गए हैं। श्री बालाजी मंदिर से रेलवे स्टेशन के लिए पैदल रवाना हुए उपासक अग्रसेन चौक, गुरू गोविंद सिंह चौक, कचहरी तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुँचे।