जगदलपुर: नवंबर माह में रिटायर होने वाले 11 कर्मचारियों को जिला पंचायत के सीईओ ने जिला कार्यालय में प्रदान किया पीपीओ
प्रत्येक माह रिटायर होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को माह के अंतिम कार्य दिवस में पेंशन प्राधिकार पत्र का प्रदान करने शासन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में नवम्बर माह में जिला बस्तर अंतर्गत रिटायर हो रहे 18 में से 11 कर्मचारियों को पीपीओ प्रदान किया।