जगदलपुर: जिला कार्यालय में दलपत सागर में आयोजित दीपोत्सव के संबंध में हुई बैठक
दलपत सागर में प्रतिवर्ष की भांति इस बार 7 दिसम्बर को दीपोत्सव किया जायेगा। इस दीपोत्सव के सफल आयोजन हेतु शुक्रवार को शाम 5 बजे जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कलेक्टर हरिस एस के द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स, रोटरी क्लब, विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों, समाजसेवी संस्था की बैठक संपन्न हुई।