नपा की फॉगिंग मशीन वाहन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
हरदा/टिमरनी-शहर के सबसे व्यस्त न्यू मार्केटक्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कर रही मशीन अचानक आग का गोला बन गई। मशीन तक केमिकल पहुंचाने वाली नली के अचानक फटने से उठी आग की लपटें करीब 20 फीट तक पहुंच गईं। हादसा सीएमओ आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। इससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि वक्त रहते लोग पीछे हट गए। कोई जनहानि नहीं हुई। वरना भीड़भाड़ वाले बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था।
Huzur, Bhopal | Sep 6, 2026