डुमरा: सीतामढ़ी में हादसा: दूध फैक्ट्री के पास ट्रांसफार्मर ठीक करते समय मिस्त्री को लगा करंट, हालत नाज़ुक
सीतामढ़ी के औद्योगिक क्षेत्र राजोपट्टी स्थित दूध फैक्ट्री के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान मेहसौल निवासी बिजली मिस्त्री मोहम्मद कलाम को अचानक करंट लग गया, जिससे वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। हादसे में उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही