गुमला: पति से विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक साल की बेटी हुई बेसहारा
Gumla, Gumla | May 14, 2026 सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया पहाड़ टोली में एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अंजली कुल्लू पति रोहित टोप्पो के रूप में हुई है। बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के समय अंजली की छोटी बहन और मां घर से बाहर गई हुई थी। तभी अंजलि ने घर में तोलिया के सहारे फांसी लगा ली।