अशोक नगर: विवेकानंद स्कूल के पास बाइक फिसलने से 35 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर शहर के विवेकानंद स्कूल के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय जेल कालोनी निवासी अशोक पुत्र बाबूलाल अहिरवार 35 वर्ष बुधवार की रात 9:00 बजे अपने घर से कोलूआ गांव जा रहा था इसी दौरान विवेकानंद स्कूल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह घायल हो गया।