खकनार: निंबोला गांव में बारातियों पर मधुमक्खियों का हमला, 15 घायल
बुरहानपुर के निंबोला गांव में हाईस्कूल में ठहरी बारात पर मधुमक्खियों ने आज रविवार दोपहर तीन बजे हमला कर दिया, जिससे 15 लोग घायल हो गए। भगदड़ के बीच गांव की महिला भारती पाटील (35) भी चपेट में आ गईं, जिनकी हालत गंभीर है। घायलों का इलाज स्थानीय क्लिनिक और निजी अस्पतालों में किया गया। इसी हाईस्कूल में पिछले साल भी ऐसा हमला हो चुका है।