मिलक: दिल्ली-लखनऊ हाईवे 24 पर अज्ञात टेम्पो चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
Milak, Rampur | Mar 3, 2024 थाना शहजादनगर के दिल्ली-लखनऊ हाईवे 24 पर एक तेज रफ़्तार अज्ञात टेम्पो चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट लगी है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, घायल के परिजन भी घटना की खबर मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।