मिलक: आग तापते समय झुलसी क्यूरार निवासी महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, पीएम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया शव
Milak, Rampur | Mar 1, 2024 मिलक थाना छेत्र के गाँव क्यूरार में रहने वाली एक महिला ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला बीते 15 दिनों से जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती थी। आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मर्तिका के परिवार की एक महिला सदस्य ने बताया अलाव पर हाथ सेखते हुए महिला आग से झुलस गई थीं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।