मिलक: कोतवाली मिलक पुलिस ने ₹20 हजार की घूस लेने वाले SDM के पेशकार को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने पेशकार को भेजा जेल
Milak, Rampur | Mar 2, 2024 कोतवाली पुलिस ने 20 हजार रुपये की घूस लेने के आरोप में एसडीएम के पेशकार जुनैद को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने SDM के पेशकार जुनैद को 14 दिन की न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया। दरअसल बीते कल एंटी करप्शन की टीम ने SDM के पेशकार को 20 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया था , देर रात तक मुकदमा दर्ज हुआ । आज उन्हें कोर्ट में पेश किया ,कोर्ट ने जेल भेज दिया।