मिलक: रोडवेज बस परिचालक ने 4 यात्रियों पर लगाया मारपीट का आरोप, पीड़ित ने मिलक थाना में FIR कराई दर्ज
Milak, Rampur | Mar 2, 2024 थाना मिलक क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर रोडवेज बस में बैठे 4 यात्रियों ने बस परिचालक की पिटाई कर दी। पीड़ित परिचालक ने 4 यात्रियों के खिलाफ कोतवाली मिलक में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिचालक ने बताया कि बरेली से मिलक के लिए बस में बैठे 4 यात्रियों से टिकट को लेकर बात की तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट कर दी।