नरवाना: खनोरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा किसानों की मांगों की अनदेखी भाजपा के लिए महंगी पड़ेगी
Narwana, Jind | Apr 12, 2024 खनोरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की मांगों को अनदेखा किया है। आने वाले समय में भाजपा के लिए यह सब महंगा साबित होगा। किसानों ने कहा कि एक किसान से पूरा समाज जुड़ा होता है और भाजपा ने किसान पर बार-बार प्रहार किए हैं। जिसका बदला अब लोकसभा चुनाव में लिया जाएगा।