घोरावल: बनकरा गांव में खेत में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका, CO ने दी जानकारी
घोरावल कोतवाली इलाके के बनकरा गांव में बुधवार सुबह 11 बजे खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है दोपहर 2 बजे CO राहुल पाण्डेय ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया है आगे की कार्यवाही की जा रही है ।