बड़ोवाला गोलीकांड: पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए दी थी ₹5 लाख की सुपारी
पटेलनगर क्षेत्र में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम में धोखे से नाराज महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश रची और शूटर को ₹5 लाख की सुपारी दी। उसे ₹1.20 लाख एडवांस भी दिए गए थे।
8 सितंबर को बड़ोवाला में सत्यम पर फायरिंग की गई, जिसमें वह घायल हो गया। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला, उसके साथी मोहित और मुठभेड़ में घायल शूटर अंकित चौहान को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी अंकुर फरार है, जिसकी तलाश में दबिश जारी है।
#Dehradun #Uttarakhand #CrimeNews #Patelnagar #BreakingNews #MurderPlot #UttarakhandPolice #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Sep 12, 2026