रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया के बरेली जाने का कार्यक्रम मिलते ही जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, हसनपुर के विधायक महेंद्र खड़गवंशी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, अभिनव कौशिक, हेम सिंह आर्य, रामरतन सिंह जाटव, सुनील गुप्ता आदि यहां हाईवे किनारे होटल बीकानेरवाला पर एकत्र हो गए थे।