बांधवगढ़: ज़मीन विवाद से परेशान वृद्ध मां, बड़े बेटे पर बंटवारे में गड़बड़ी का आरोप, प्रशासन से न्याय की गुहार
उमरिया जिले के ग्राम देवरी मारवाड़ी से एक भावुक मामला सामने आया है, जहां 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने छोटे बेटे के साथ न्याय की आस में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बड़े बेटे ने पिता की संपत्ति के बंटवारे में अनियमितता की, जिससे छोटे बेटे और वृद्ध मां को परेशानी झेलनी पड़ रही है।