कौंच: गल्ला मंडी कोंच में भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को संबोधित, नायब तहसीलदार को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन
Konch, Jalaun | Jun 10, 2026 भाकियू की मासिक बैठक बुधवार दोपहर 2 बजे कोंच गल्ला मंडी परिसर में डॉ. केदार नाथ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के बाद तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में भेड़ गांव में जल जीवन मिशन की पेयजल आपूर्ति शुरू कराने समेत कई मांगे रखी है।