आलापुर: श्रवण धाम महोत्सव में कुमार विश्वास और अन्य कवियों को सुनकर लोग हुए भावविभोर
श्रवण धाम महोत्सव के दूसरे दिन के दूसरे दिन आयोजित कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को सुनने के लिए सोमवार रात 8 बजे भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान स्वयं कुमार विश्वास और उनकी टीम के कवियों के काव्य पाठ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशप्रेम, सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं से ओत–प्रोत कविताओं ने पूरे परिसर को तालियों की गूंज से भर दिया।