सैदपुर: देवकली में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, ब्लॉक के सभी गाँवों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई दवा
शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर रविवार को देवकली ब्लॉक के सभी गाँवों में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय देवकली स्थित बूथ पर बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।