कुर्था: सचई गांव में पराली से लगी आग, एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
Kurtha, Arwal | Apr 21, 2026 कुर्था प्रखंड के सचई पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित सच ई गांव में मंगलवार को पराली जलाने से गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और करीब एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में विनय साव, हेमंत सिंह और बिनोद सिंह के खेत आए। लगभग एक बीघा गेहूं का बोझा और करीब डेढ़ हजार नेवारी जल गई