महोबा: बिलबई गांव में 41 वर्षीय ऑटो चालक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने साथियों पर चाय में जहर देने का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | Sep 18, 2026 41 वर्षीय ऑटो चालक बृजलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे चाय पीने के बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते साथियों पर चाय में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।