चम्पावत: चंपावत मुख्यालय में पांच परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई एलटी प्रवेश परीक्षा
इस परीक्षा के जनपदीय नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट भगवत प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि आयोग द्वारा इसके लिए जनपद मुख्यालय में कुल 05 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।पाण्डेय ने यह भी बताया कि इस परीक्षा में कुल 919 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जबकि 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पांचो केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई